कबड्डी 19 वर्ष छात्रा विजेता बनने पर बालदडा ग्रामवासियों एवं विद्यालय स्टाफ के द्वारा किया गया स्वागत
अंता (शफीक मंसूरी) ग्राम बालदड़ा मे 69 वीं जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता केलवाड़ा में आयोजित हुई,जिसमें फाइनल मुकाबला अटरू और बालदडा के बीच हुआ मुकाबला बहुत ही संघर्षपूर्ण और रोमांचक रहा।जिसमें बालदडा ने 21 अंकों से अटरू टीम को पराजित करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।व्याख्याता शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण आर्य ने बताया कि टीम पिछले दो वर्षों से द्वितीय स्थान पर रह रही थी,लेकिन इस बार टीम ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस टीम में बेस्ट रेडर का खिताब खुशबू ,प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब रमसा को मिला।जीत की खुशी मिलते ही सभी ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।आज पूरे ग्राम वासियों और विद्यालय परिवार ने मिलकर जीती हुई टीम का भव्य स्वागत जुलूस निकालकर किया।टीम प्रभारी प्रमिला मालव ने बताया कि विद्यालय से पांच छात्राओं खुशबू ,रमसा,आलिया,प्रिया पंकज, रेणु नरूका का राज्य स्तर पर चयन हुआ है जो आने वाले 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक डीडवाना कुचामन सिटी में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।वहीं टीम मैनेजर अभिषेक दाधीच ने सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर नंदकिशोर मालव,अजय यादव,पप्पू सिंह,सोनीका सिंह,नटेश वर्मा, रेहनुमा,रुखसाना,नाहिदा,पुरुषोत्तम मीणा,सुरेंद्र कुमावत,प्रतिक नागर और साथ में ग्राम पंचायत के सरपंच मोहम्मद शरीफ खान,ग्राम वासियों,खिलाड़ियों के अभिभावको,सभी ने पूरी टीम का एवं टीम कोच लक्ष्मण आर्य का साफा बंधन और माला पहनाकर स्वागत किया।विधायक प्रतिनिधि भंवरलाल मालव ने भी सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी।

