थाने के पास खड़ी कार से 80 हजार रुपए चोरी,घटना हुई सीसीटीवी में कैद

Sep 21, 2025 - 13:48
 0
थाने के पास खड़ी कार से 80 हजार रुपए चोरी,घटना हुई सीसीटीवी में कैद

तिजारा (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के समीप तिजारा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम थाने से महज 100 मीटर दूर खड़ी एक कार से बदमाश 80 हजार रुपए पार कर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि तत्काल सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
हसनपुर माफी निवासी किसान विकास पुत्र श्याम बहादुर ने बताया-तिजारा अनाज मंडी में अपनी बाजरे की फसल बेची थी। फसल बिक्री से मिले 80 हजार रुपए कार में रखकर वे हाई स्कूल रोड स्थित संमती किराना स्टोर पर राशन लेने गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात युवक ने कार की खिड़की खोलकर नकदी निकाल ली। बाद में जब विकास को गाड़ी में रुपए नहीं मिले, तो उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक युवक को कार से रुपए निकालकर फरार होते हुए देखा गया।
विकास ने आरोप लगाया कीकि लिखित शिकायत देने पर भी पुलिस ने मौके पर कार्यवाही नहीं की और अगले दिन सुबह थाने बुलाया। पुलिस ने बताया- चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................