भजन संध्या में थिरके श्रद्धालु, हनुमान व महाकाली की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र,तडक़े तक डटे रहे दर्शक

Sep 28, 2025 - 01:58
 0
भजन संध्या में थिरके श्रद्धालु, हनुमान व महाकाली की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र,तडक़े तक डटे रहे दर्शक

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) शारदीय नवरात्रि महोत्सव के तहत शुक्रवार रात को बाठरडा खुर्द मैं एक शाम महाकाली के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। आयोजन महाकाली नव युवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महाकाली माता मंदिर प्रांगण में किया गया। इस मौके पर भजन गायक जगदीश वैष्णव, शम्भु धनगर, स्थानीय भजन गायक मनीषा जोशी थे। सर्वप्रथम गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद में भजनों कि शुरुआत की गई।

जिसमें जगदीश वैष्णव ने कालका रानी रो कई केणों बाठेडा धणयांनि रो कई केणों...., नौरता में गणी रे गजब की भीड़, बैठी बाठेडा के माय  कालका लागे लाडली..., प्रथम सिमरू देवी शारदा ए कालका बाठेडा रानी..., धीरे उतारो देवी धीरे उतारो थारे कमर कंदोरा धीरे उतारो... जैसे कई भजनों को सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। कार्यक्रम के दौरान लाला अहीर और पार्टी के कलाकारों की ओर से अलग-अलग झांकियां बनाई गईं जिनसे माहाैल भक्तिमय हो गया। जिसमे हनुमान व  महाकाली की झांकीया आकर्षण का केन्द्र रही। भक्तों ने पूरे भक्तिभाव से रात 4 बजे तक चली भजन संध्या में भजनों का आनंद लिया। वहीं महाकाली नव युवक मंडल के कार्यकर्ताओ ने व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। इस मौके पर बाठरडा खुर्द सहित बाठरडा कला, मोड़ी, मनोहरपुरा, आॅनार सिंह जी की भागल, खरसान, मावली, अडिंदा सहित कई गांवों के श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लाला अहीर ने किया। भजन संध्या में समाज सेवी हिम्मत सिंह झाला, वल्लभनगर उप प्रधान रोशन मेहता, पूर्व पंचायत समित सदस्य रतन सिंह राठौड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालूराम गाडरी सहित  कई जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहे। सुरक्षा के लिए खेरोदा थाना से जाप्ता तैनात रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................