नचिकेता गुरुकुल एवं सी.ई.जी.के तत्वावधान में जयपुर में प्रतिभा विकास शिविर का हुआ आयोजन

Oct 1, 2025 - 16:50
 0
नचिकेता गुरुकुल एवं सी.ई.जी.के तत्वावधान में जयपुर में प्रतिभा विकास शिविर का हुआ आयोजन

वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
नचिकेता गुरुकुल एवं सी.ई.जी.के तत्वावधान में जयपुर में दिनांक 27 सितम्बर 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक प्रतिभा विकास शिविर का आयोजन किया गया। उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर वैर के प्रधानाचार्य  गोरधन प्रसाद शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से विद्या मन्दिर की 10 बालिकाओं का चयन किया गया। प्रतिभा विकास शिविर में भाषण प्रतियोगिता के अन्तर्गत बहिन वंशिका दत्तात्रेय पुत्री मानवेन्द्र प्रकाश दत्तात्रेय को अभिव्यक्ति में उत्कृष्टता की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस शिविर में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न सत्र् आयोजित किए गए जिसमें शैक्षिक स्तर में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने के साथ-साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के अन्तिम दिवस में सभी बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। शिविर में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार रूप प्रदान करने के लिए नचिकेता गुरुकुल के इस प्रकार के अतुलनीय योगदान के लिए प्रधानाचार्य जी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................