गुरला में गरबे की धूम : दस दिनों तक गूंजा माँ जगदम्बा का जयकारा, भव्य गरबा महोत्सव का दशहरे पर हुआ समापन

Oct 3, 2025 - 13:11
 0
गुरला में गरबे की धूम : दस दिनों तक गूंजा माँ जगदम्बा का जयकारा, भव्य गरबा महोत्सव का दशहरे पर हुआ समापन

गुरला (बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर गुरला में आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।  गरबा मंडल द्वारा  बस स्टेंड स्थित राजकीय उच्च बालिका विद्यालय प्रांगण आयोजित गरबा महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। माँ जगदम्बा के जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच नौ दिनों तक प्रतिदिन गरबे की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया विनोद कुमार सोनी ने बताया की भव्य आयोजन में महिलाओं, बालिकाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में सजधजकर गरबे की प्रस्तुतियाँ दीं। हर शाम भक्तिरस में डूबा माहौल माँ जगदम्बा की भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता रहा। ग्रामीणों ने दीपों की रोशनी और रंग-बिरंगी साज-सज्जा से पांडाल को आकर्षक बना दिया, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। गरबा महोत्सव का समापन दशहरे के दिन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर रायपुर सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया ने बालिकाओं को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस आयोजन मे कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और महोत्सव को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इस गरबा महोत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया, बल्कि समाज में सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती प्रदान की। नौ दिनों तक चले इस आयोजन ने गुरला कस्बे को भक्ति और आनंद के वातावरण से सराबोर कर दिया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................