यमुना नदी का पानी साहबी नदी तक पहुंचाए सरकार
मुंडावर(देवराज मीणा)
सोडावास के रायल चेम्बर परिसर में पंचायत समिति सदस्य भूपसिंह मेधवाल ठेकेदार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच यमुना नदी के पानी को लेकर जो समझौता हुआ था उस पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा के चौधरी नांगल से सोडावास की दूरी 40 किलोमीटर के लगभग है। अतः राज्य सरकार यहां तक पाइपलाइन डालकर सोडावास साहबी नदी में पानी पहुंचाया जाए। जिससे पंजाब एवं हरियाणा में जो बाढ़ का पानी है वह यहां के किसानों को आबाद कर सके। इस दौरान देवेंद्र सिंह चौहान ठेकेदार बड़ोद, मनोज जांगिड़, अनिल शर्मा, प्रदीप शेरावत, नीतू गुप्ता, मुकेश यादव हीरो, मीनू तिवाड़ी, घनश्याम बोहरा, महेंद्र लम्बदार सहित आदि ने विचार व्यक्त किए।

