रात के साढ़े तीन बजे पहुंचकर किया रक्तदान ओर बचाई महिला की जान,जीवन का किया 15 वां रक्तदान

Oct 5, 2025 - 14:51
 0
रात के साढ़े तीन बजे पहुंचकर किया रक्तदान ओर बचाई महिला की जान,जीवन का किया  15 वां रक्तदान

बहरोड़ (संजय बागड़ी)
      क्षेत्र में आमजन के लिए मदद का पर्याय बनी टीम वक्त पे रक्त लगातार अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदारी से कार्य कर रही है। यही कारण हे कि आज क्षेत्र में जब भी रक्त की कमी से किसी को जूझना पड़ता हे तो उसे टीम वक्त पे रक्त जरूर याद आती हे। क्योंकि इस टीम के सभी सदस्य रक्त के जरूरतमंद मरीज की सहायता करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। टीम का बहुत ही अच्छे तरीके से नेतृत्व कर रहे हैं रक्तवीर राकेश जयपाल व उनके साथी।

बीती रात्रि अर्जेंट डिलीवरी केश में पड़ी रक्त की जरूरत-  शनिवार रात्रि चतरपुरा निवासी मंजू कुमारी को डिलीवरी के समय डॉक्टरों ने रक्त की कमी बताई। ऐसे में परिजनों के लिए रात के 3 बजे रक्त उपलब्ध कराने में समस्या हुई तो ऐसे समय उन्हें टीम वक्त पे रक्त याद आई जो बहरोड़ क्षेत्र में यह कार्य कर रही हे। फिर क्या था उन्होंने टीम के सदस्यों से संपर्क किया। 

टीम वक्त पे रक्त के हीरो राहुल यादव ने पहुंचकर किया रक्तदान- टीम के सदस्यों द्वारा सूचना मिलने के बाद टीम के सक्रिय रक्तदाताओ में शामिल नाघोड़ी गांव निवासी राहुल यादव पुत्र धर्मवीर यादव ने रात के साढ़े तीन बजे सचखंड अस्पताल पहुंचकर अपने जीवन का 15 वा रक्तदान कर महिला की जान बचाई। महिला के परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने टीम के रक्तदाता राहुल यादव एवं उनकी टीम वक्त पे रक्त की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................