अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ कठूमर की सीमा चौधरी बनी अध्यक्ष
कठूमर / दिनेश लेखी। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की सीमा चौधरी को कठूमर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश महामंत्री गायत्री महावर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रचना शर्मा एवं लतेश शर्मा जिलाध्यक्ष अलवर की अनुशंषा पर सीमा चौधरी निवासी कठूमर को अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ शाखा तहसील कठूमर की अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। इनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस संगठन का उद्देश्य आंगनबाड़ी महिलाओं के हितों की रक्षा करना है।

