ग्राम मानखेडा में करवा चौथ के मौके पर सामूहिक मेंहदी कार्यक्रम हुआ आयोजित

Oct 10, 2025 - 13:16
 0
ग्राम मानखेडा में करवा चौथ के मौके पर सामूहिक मेंहदी कार्यक्रम हुआ आयोजित

कठूमर / दिनेश लेखी। ग्राम मानखेडा में करवा चौथ के मौके पर महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से मेंहदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने गीत संगीत व नृत्य का भी लुत्फ उठाया।
समाजिक कार्यकर्ता नीमा चौधरी ने बताया कि अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत कर रही महिलाओं ने सामूहिक रूप से मेंहदी रचाई और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। सुहागिनी महिलाओं व युवतियों ने अपने हाथों में मेंहदी रचाई तथा सोलह श्रृंगार कर दिनभर निर्जल निराहार रहकर उपवास रखा और व्रत का संकल्प लेकर शाम को करवा चौथ पर भगवान शिव गौरी पार्वती, गणेश जी कार्तिकेय, चन्द्र भगवान की पूजा अर्चनाकर कथा सुनी। बाद में चांद दिखने पर अपने पति के हाथों जल पीकर अपना व्रत खोला।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................