अज्ञात अधजला शव मिलने से फैली सनसनी, फ्रीजर नही होने पर शव को अलवर भेजा

May 4, 2024 - 08:11
 0
अज्ञात अधजला शव मिलने से फैली सनसनी, फ्रीजर नही होने पर शव को अलवर भेजा

लक्ष्मणगढ़( अलवर) कमलेश जैन
पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम छिलाछो के जंगलों  में एक अज्ञात व्यक्ति  का अर्धनग्न अवस्था में आज  जला हुआ शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली है।
अज्ञात शव को जलता देख कर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई ‌। मौके पर थाना अधिकारी श्रीराम मीणा मय पुलिस पहुंच गए मौके पर भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर पहचान नहीं हो सकी शव अर्ध जली अवस्था में था।

पुलिस शव को अस्पताल लेकर पहुंची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में फ्रीजर नहीं होने के कारण शव को अलवर सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में ले जाकर रखवाना पड़ा।

थाना अधिकारी में बताया कि अज्ञात शव के बारे में प्रदेश के  सभी थाना अधिकारीयों प्रभारीओ को एवं हरियाणा के पुलिस थानों को सूचना भेज दी गई है। ताकि शव की बारे में जानकारी मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................