झडाया नगर को नवसृजित ग्राम पंचायत बनाने पर होंगे विकास के नए आयाम स्थापित
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी के पास स्थित झडाया नगर को नवसृजित ग्राम पंचायत बनने पर जहां लोगों में खुशी की लहर है वही यहां के नागरिक एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवा रहे हैं l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने झडाया नगर को नवसृजित ग्राम पंचायत बनाने पर खुशी जताई है वही यहां के लोगों ने भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी की अहम भूमिका भी बताई है l समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने कहा की झडाया नगर को नवसृजित ग्राम पंचायत बनने से यहां विकास के नए आयाम स्थापित होंगे लोगों के समय पर काम होंगे l समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र में जनमत का ही महत्व है तथा मतदाता ही भाग्य विधाता है l तथा नई ग्राम पंचायत बनाने से विकेंद्रीकरण से विकास की गति तेज होगी lभावरिया से मिली जानकारी के अनुसार झडाया नगर को नवसृजित ग्राम पंचायत बनाने पर यहां के वाशिंदे शीघ्र ही भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का जोरदार नागरिक अभिनंदन भी करेंगे l