निरंजन बड़ाया रामेश्वर धाम सकट ट्रस्ट के अध्यक्ष नियुक्त
सकट कस्बे की नदी किनारे स्थित जय हनुमान जनउपयोगी सेवा संस्थान रामेश्वर धाम सकट ट्रस्ट के सभी आजीवन ट्रस्टियों एवं वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर कर निरंजन बड़ाया (बांदीकुई / दिल्ली) को ट्रस्ट का नवनियुक्त अध्यक्ष घोषित किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष निरंजन बड़ाया अब अनुभव और संगठनात्मक दृष्टि से ट्रस्ट के हित में कार्य करने हेतु ट्रस्ट कार्यकारणी के लिए मंत्री, संगठन मंत्री, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष नियुक्त करेंगे।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट


