जैन जिनालय मे जिनेन्द्र प्रभु से की स्वामी प्रेमानन्द के स्वास्थ्य की मंगल कामना

Oct 16, 2025 - 14:07
 0
जैन जिनालय मे जिनेन्द्र प्रभु से की स्वामी प्रेमानन्द के स्वास्थ्य की मंगल कामना

कामां / डीग , रेखब चन्द शर्मा

कामां :सकल दिगंबर जैन समाज कामा मे स्थित चंद्रप्रभु जिनालय  मे सम्पूर्ण विश्व को अपने प्रवचन और ज्ञान के माध्यम से सम्बोधित कर रहे स्वामी प्रेमानन्द स्वामी के स्वास्थ्य लाभ की कामना से श्रेस्ती स्वरुप चंद देवेंद्र कुमार गौरव लक्ष्य लावण्य जैन परिवार के द्वारा जिनालय मे जिनेन्द्र प्रभु से शांतिधारा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ की कामना की गयी जिनालय के पुजारी गौरव जैन निक्की ने बताया की स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज अपने ज्ञान और वाणी के माध्यम से जगत के जीवो को सम्बोधित कर आत्म कल्याण के मार्ग पर लगाया है ऐसे संत इस कलयुग मे बिरले ही मिलते है जो निष्काम भक्ति कर जगत कल्याण की कामना करते है जिस प्रकार सूर्य अनवरत सम्पूर्ण जगत को रौशनी प्रदान करता है और कुछ भी कामना नहीं करता उसी प्रकार स्वामी प्रेमानन्द महाराज भी अपने ज्ञान के तेज से सम्पूर्ण जगत को ज्ञान की ज्योति  प्रदान करते है। सभी जिनालय मे उपस्थित पुजारी  और महिलाओ ने स्वामी के स्वास्थ्य लाभ का जिनेन्द्र प्रभु से कामना की। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................