पूर्व विधायक रामहेत यादव ने अपने जन्म दिवस पर संत भास्कर भारद्वाज का लिया आशीर्वाद
कोटकासिम (जयबीर सिंह) भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु संत भास्कर भारद्वाज के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर रामहेत यादव ने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज को माला और भगवा चद्दर पहनाकर सम्मानित किया। वहीं गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने यादव को पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
- यादव ने कहा – हमसे जितना होगा तन, मन, धन से समाज के लिए काम करते रहेंगे
पूर्व विधायक यादव ने कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से ही समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि “हमसे जितना होगा, तन, मन और धन से समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे।”
उन्होंने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज द्वारा सनातन धर्म और मानव कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की।
- गुरुदेव भास्कर ने रामहेत यादव को विकास पुरुष बताया
गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा कि रामहेत यादव सच्चे जनसेवक हैं, जिन्होंने विधायक रहते हुए क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। गुरुदेव ने उन्हें “विकास पुरुष” बताते हुए भाजपा संगठन और जनहित के कार्यों की भी सराहना की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, भाजपा मंडल जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, कोटकासिम मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मुकेश सैनी, पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान के सचिव एवं कोषाध्यक्ष पवन उर्फ गोली प्रजापत, एमपीएस मुन्ना यादव, राजेंद्र नागा, व्याख्याता धर्मपाल सैनी, मोहन योगी, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

