खेत पर कृषि कार्य कर रहे किसान की जहरीले कीड़े के काटने से हुई मौत
वैर (शशिकांत शर्मा), कस्बा वैर भुसावर गेट निवासी नत्थी पुत्र रामजीलाल जाति सैनी, सुबह अपने खेतों पर कार्य कर रहा था, अपने खेत पर कृषि कार्य करते समय किसी जहरीले कीड़े के काट लिया। मृतक पुत्र कन्हैया ने बताया कि सुबह परिवार जन अपने खेत पर गए थे पता चलते ही तुरंत अस्पताल ले गए, डॉक्टर के देखने पर मृत घोषित कर दिया । थाना अधिकारी हेतराम ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।