पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा गोवर्धन पर अंकूट भंडारे और सत्संग का हुआ भव्य आयोजन

Oct 22, 2025 - 12:29
Oct 22, 2025 - 12:55
 0
पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा गोवर्धन पर अंकूट भंडारे और सत्संग का हुआ भव्य आयोजन

कोटकासिम (जयबीर सिंह) पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्व के अवसर पर अंकूट भंडारे एवं सत्संग का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, राजेंद्र नागा, व्याख्याता धर्मपाल सैनी एवं भास्कर कौशिक द्वारा दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।

गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा — “नर सेवा ही नारायण सेवा है” 

सत्संग के दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने श्रीकृष्ण के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि — “भगवान श्रीकृष्ण कहते थे कि जो भी कार्य करें, उसमें अच्छाई धारण करें और उसे पूर्ण मन व एकाग्रता से करें। मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है, इसलिए हमें सदैव परहित के कार्यों में तत्पर रहना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के समान है, और जो व्यक्ति दूसरों की सेवा करता है, उस पर भगवान स्वयं कृपा करते हैं।

 भजनों से गूंजा परिसर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 

इस अवसर पर पवन उर्फ गोली प्रजापत द्वारा श्रीकृष्ण भगवान के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया। सुबह से शाम तक चले भंडारे में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

 कार्यक्रम में अनेक गणमान्य रहे उपस्थित 

इस पावन अवसर पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मुकेश सैनी, पूर्व एमपीएस राजेंद्र नागा, व्याख्याता धर्मपाल सैनी, भास्कर कौशिक, सत्संग सचिव एवं कोषाध्यक्ष पवन उर्फ गोली प्रजापत, भागीरथ भारद्वाज, मोहन योगी, पंकज पवार, धर्मवीर कुमार, जीतू कुमार, प्रेम गुप्ता, नंदी गौशाला संचालक पवन सोनी, योगेंद्र कुमार, दुर्गेश योगी, हीरालाल लखेरा, मंगल देव शर्मा, प्रदीप कुमार, गयाशीराम सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................