डंपर चालक ने बाईक को मारी टक्कर दुघर्टना में एक बालक सहित चार जनों की मौत
डंपर मालिक को बुलाने और मृतकों के परिजनों को एक एक करोड़ रुपए सहायता, ओवरलोड डंपर ट्रकों पर रोक लगाने की मांग मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात।
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के थानागाजी के प्रतापगढ़ थाना अंतर्गत पत्थरों से भरे डंपर ने बाईक को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार चार जनो की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेजोड़ गांव के बाबूलाल 40वर्ष, मोनू उर्फ मोहित 5वर्ष , नरसी 25वर्ष, अशोक 22वर्ष, बाईक पर बैठ कर जा रहे थे तभी प्रतापगढ़ इलाके के झिरी गांव के कबराला ढाणी के पास पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे चारों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर की हवा निकाल कर मौके पर डंपर मालिक को बुलाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया सूचना मिलने पर प्रतापगढ़ पुलिस पहुंची वहीं डंपर चालक मौके फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों और परिजनों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी।

