उदयपुरवाटी में सप्तशक्ति संगम व मातृशक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन, माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर में हुआ कार्यक्रम

Oct 26, 2025 - 12:53
 0
उदयपुरवाटी में सप्तशक्ति संगम व मातृशक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन,  माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर में हुआ कार्यक्रम

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में गोपीनाथ जी के मंदिर के पास स्थित माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में रविवार को सप्तशक्ति संगम व मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ l कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी थी l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेमलता शर्मा थी l सप्तशक्ति संगम व मातृशक्ति सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य वक्ता सुनीता दीदी ने अपने उद्बोधन में  नारी के गुणो की जानकारी देते हुए सप्त गुणो के समावेश से प्रगति की अवधारणा को बताया l मुख्य वक्ता सुनीता दीदी ने नारी सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में नारी के साथ गुणो का भी बखान किया गया l जो गीता के दसवें अध्याय में 34 वे श्लोक में नारी के जो सात गुण बताए गए उनके ऊपर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया नारी शक्ति सम्मेलन के दौरान भारतीय दर्शन व व्यवहार में पर्यावरण संरक्षण की महत्व पर भी प्रकाश डाला l मुख्य अतिथि प्रेमलता शर्मा ने संयुक्त परिवार की अवधारणा को सही बताते हुए कहा कि पहले बालक को पूर्वजों के संस्कार और संस्कृति की जानकारी बुजुर्ग देते थे l इस दौरान माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर की उप प्रधानाचार्य सरोज शर्मा, किरण दीदी, कृष्ण शर्मा, आरती ,रिंकू बाटु, संगीता शर्मा, संगीता सैनी ,हंसा कवर, पूजा मीना, अन्नपूर्णा स्वामी सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................