बलाई समाज का प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
गोविन्दगढ़, (अलवर) सामाजिक कल्याण समिति बड़ोदामेव द्वारा बलाई समाज द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह बड़ौदामेव आयोजित किया गया । जिसमे कक्षा 10 और 12 वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले लगभग 70 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त और पदोन्नति हुए कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखवंत सिंह विधायक रामगढ़ रहे। मंच संचालन राकेश उज्जवल प्राचार्य ने किया।
समिति के संरक्षक शिवदयाल ने बताया की 12वर्षों से ये कार्यक्रम समिति द्वारा किया जा रहा है कार्यक्रम में भामाशाह के रूप में नरसिंह भगवान समिति रामगढ़, चाय कश बड़ोदामेव और अनेक भामाशाहो ने सहयोग किया।
कार्यक्रम में जब्बार प्रवर अधिक्षक डाकघर मंडल अलवर, मुरारीलाल बलाई, डॉ. राकेश रेसवाल, डॉ. हेमन्त कुमार मीरवाल, श्रीमती सुमन देवी पूर्व चैयरमेन नगरपालिका बडौदामेव, धर्मवीर चौधरी, सुखराम,रामबाबू, राकेश कुमार उज्ज्वल, प्रेमसिंह मीरवाल, मंगलराम गोमन सहित सैकड़ो की संख्या में समाज की महिला पुरुष मौजूद रहे।

