विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनायाः विस्थापित बुजुर्ग ने सुनाई विभाजन की कहानी, शहीदों को किया नमन

Oct 27, 2025 - 14:14
Oct 28, 2025 - 06:30
 0
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनायाः विस्थापित बुजुर्ग ने सुनाई विभाजन की कहानी, शहीदों को किया नमन

खैरथल ( हीरालाल भूरानी ) समीपवर्ती किशनगढ़बास में विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस पर अनाज मण्डी स्थित किशनगढ़बास भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी कर आयोजित किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने की। मुख्य वक्ता जिला महामंत्री अनूप यादव व जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा रहे। गोष्ठी के आयोजन की शुरूआत महापुरूषो के चित्रो पर माल्यापर्ण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
गोष्ठी के मुख्य वक्ता जिला महामंत्री अनूप यादव ने कहा कि 14 अगस्त 2021 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि 14 अगस्त को प्रतिवर्ष विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा ताकि राष्ट्र को 1947 में विभाजन के दौरान भारतीयों के कष्टों और बलिदानों की याद दिलाई जा सके।
  जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाडा ने कहा कि 14 अगस्त विभाजन की विभिषिका इतिहास के काले पन्नो में दर्ज है जिसका दर्द उस समय के लाखो लोगो ने झेला। लोगो ने अपना घर, कारोबार, खेती को त्याग कर पलायन किया, उन्हें विभाजन का सच्चा अर्थ पता है।

गोष्ठी में वरिष्ठ बुर्जुग कार्यकर्ता सरदार महेन्द्र सिंह ने बताया कि वे तब पाकिस्तान में रहते थे। विभाजन के दौरान उनकी उम्र कम थी, लेकिन मेरे सामने लोगो को सरेआम मारकाट करते देखा। जैसे-तैसे वे छिपते छिपाते अपने परिवार के साथ भारत पहुंचे। पार्टी के मण्डल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने सभी का आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है