गुंडा एंदला में पांच दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

खेल भावना ही असली खिलाड़ी की पहचान होती - मेवाड़ा -

Oct 31, 2025 - 13:12
 0
गुंडा एंदला में पांच दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

सुमेरपुर। (बरकत खान) गुंडा एंदला में ग्रामीण क्रिकेट एसोसिएशन पाली की ओर से पांच दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरूवार रात किया गया। मुख्य अतिथि पाली लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा और युवा नेता मुकेश बारोलिया ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और आयोजन समिति की सराहना की। इस मौके पर बेनीवाल ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा हैं। खेल से शरीर ही नहीं, मन भी स्वस्थ रहता है। आज के दौर में खेल सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि करियर और पहचान बनाने का अवसर भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देते हैं और समाज में एकता, उत्साह व सकारात्मक सोच को बढ़ाते हैं। मुख्य अतिथि हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि खेल भावना ही असली खिलाड़ी की पहचान होती है। हार-जीत किसी भी खेल का हिस्सा है, लेकिन असली विजेता वही होता है जो पूरे जोश और ईमानदारी से मैदान में उतरता है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना पैदा करता है। आयोजन समिति की ओर से मुकेश बारोलिया ने अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 12 टीमों के 196 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर समाजसेवी प्रताप मीणा, कुपाराम सिरवी, हरिप्रसाद मीणा, तेजपुरी गोस्वामी, भगताराम देवासी, पुनाराम मंडोरा, भरत गेहलोत, विष्णु रावल, गोवर्धनसिंह चारण, रमेश बंजारा, प्रमोद बारोलिया, सुमेरसिंह, प्रहलादसिंह राणावत और महेंद्र मीणा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है