नवीन रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित अन्न पूर्णा एवं रैन बसेरे पर जाने वाले रैंप पर लगी रैलिंग को कार की टक्कर देकर किया क्षतिग्रस्त
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के नवीन बस स्टैंड परिसर में बने अन्न पूर्णा भोजनालय एवं रैन बसेरे पर जाने वाले रैंप को एक कार चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी जिससे रैंप क्षतिग्रस्त होने के साथ रैंलिग टूट कर गिर गई। इसके बाद कार चालक कार को लेकर भाग निकला। सूत्रों ने बताया कि उक्त कार का चालक और बैठा हुआ व्यक्ति कस्बे के बारलाबास मौहल्ले के बताए जाते हैं।