कठूमर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में नियुक्त स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण पांच सत्रों में हुआ आयोजित
मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु दिया प्रशिक्षण
कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत समिति सभागार में सोमवार को विधान सभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 हेतु भागवार नियुक्त स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु पांच सत्रों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा SIR की सम्पूर्ण कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण सत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कठूमर श्याम सुन्दर चेतीवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की महत्ता और गंभीरता से अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि यह चुनाव कार्य राष्ट्रीय महत्व का है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव कार्य समयबद्ध और निर्धारित प्रक्रिया के अधीन होता है, गोपनीयता बनाये रखते हुए बीएलओ को यथासंभव सहयोग प्रदान करें।