जसराज जयपाल के 96 वें जन्मदिन पर हास्य कलाकार असरानी और सतीश शाह को हास्य गीतों के साथ स्वरांजली दी

Nov 3, 2025 - 12:28
Nov 3, 2025 - 14:56
 0
जसराज जयपाल के 96 वें जन्मदिन पर हास्य कलाकार असरानी और सतीश शाह  को हास्य गीतों के साथ स्वरांजली दी

खैरथल (हीरालाल भूरानी) आज विभिन्न संस्थाओं द्वारा हास्य कलाकार असरानी जी और सतीश शाह जी को हास्य गीतों के साथ स्वरांजली दी गई ।  शास्त्री नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में  मेडिकल फ्रेंड्स संदेश सोसायटी, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन, पैयाम ए राजस्थान, सिन्धु सत्कार समिति , पब्लिक ग्रीवेंस सोसायटी के प्रतिनिधियों ने एक से बढ़कर एक हास्य गीत प्रस्तुत किए । मेरी भैंस को डंडा क्यों मारा, मुझे मेरी बीबी से बचाओ, प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया, ओ मनचली,  थोड़ी सी जो पी ली है, ओ राम डर लगे प्रस्तुति पर अतिथि खूब हंसे । 
डॉ सतीश शर्मा, रमेश ब्रह्मवर, डॉ लाल थदानी, मोहन चेलानी, राजेंद्र नरचल के आतिथ्य में एडवोकेट अशोक मटाई ने स्वलिखित स्वरचित ग़ज़ल मुझे कोई गम नहीं था गमेंं आशिकी से पहले  के अलावा अपने फूफा सी अर्जुन का संगीतबद्ध फिल्म सुशीला की तबीयत बहल जायेगी सुनाकर प्रभावित किया । 
रविन्द्र जोधावत ने असरानी और सतीश शाह की जीवनी पर प्रकाश डाला और मनु भाई मोटर चली गीत सुनाया । अन्य गीतों में हुज़ूर आते आते, जिंदगी के सफ़र में,मैं शायर बदनाम, न तू जमीं के लिए , जा रे जा हरजाई में एन के भार्गव, लायन वीरेंद्र पाठक, सरवर खान, अब्दुल सलाम कुरैशी, गोपेन्द्र पाल राठौड़ , कुमकुम जैन, गिरीश गुप्ता, नीता थावानी, लक्ष्मण  फुलवानी, दिनेश शर्मा ने भी कार्यक्रम को रंगत दी ।
एडवोकेट जसराज जयपाल के 96th जन्म दिन पर उनके द्वारा आमंत्रित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा उनके दीर्घायु की मंगलकामनाएं सामूहिक गाने बार बार दिन ये आए के साथ प्रेषित की गई । एडवोकेट प्रियदर्शी भटनागर और मोहम्मद आज़ाद ने सबका आभार व्यक्त किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................