गोविंदगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में BLA-2 की बैठक आयोजित
विधायक सुखवंत सिंह ने दिए प्रभावी संचालन के निर्देश
गोविन्दगढ़, (अलवर) रामगढ़ विधानसभा के गोविन्दगढ़ कस्बे में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत BLA-2 की बैठक विधायक सुखवंत सिंह के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुई।
विधायक सुखवंत सिंह ने बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य (SIR)को प्रभावी ढंग से संचालित करने, नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा सूची में पाई गई त्रुटियों को सुधारने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है।
यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता व समावेशिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो तथा कोई अपात्र प्रविष्टि मतदाता सूची में न रहे।


