रामगढ़ में 2 करोड़ के 'अटल पथ' का शिलान्यास: डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन बस स्टैंड से बरवाड़ा धाम तक बनेगी

आवागमन में आसानी होगी

Nov 5, 2025 - 06:56
 0
रामगढ़ में 2 करोड़ के 'अटल पथ' का शिलान्यास: डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन बस स्टैंड से बरवाड़ा धाम तक बनेगी

रामगढ़ क्षेत्र के अलावड़ा में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 'अटल पथ' का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक सुखवंत सिंह ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • बस स्टैंड से बरवाड़ा धाम तक बनेगी सड़क

विधायक सुखवंत सिंह ने बताया- यह सड़क डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन बस स्टैंड से शुरू होकर रामलीला मंच के सामने से मालपुर रोड, हनुमान जी की मूर्ति (मिलकपुर रोड) से होते हुए बरवाड़ा धाम तक बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पथ क्षेत्र के सुगम आवागमन, व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक-सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • 'पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में होगी आसानी'

विधायक ने कहा- प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है, जिसमें सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूलभूत विकास कार्य शामिल हैं। 'अटल पथ' के निर्माण से धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में आसान होगी, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

  • ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया

ग्रामीणों ने इस परियोजना के लिए विधायक और सरकार का आभार व्यक्त किया, कहा कि इससे उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

विधायक सुखवंत सिंह ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनने वाला यह 'अटल पथ' उनके आदर्शों और सुशासन की भावना का प्रतीक बनेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................