स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को राजगढ़ क्षेत्र में खोले जाने की मांग को लेकर बैठक हुई आयोजित
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के खवास जी का बाग स्थित रघुनाथ जी के मंदिर पर राजगढ़ आवाज मंच की राजगढ़ के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को राजगढ़ क्षेत्र में ही खोले जाने को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। मंच से जुड़े मुकेश जैमन ने बताया कि राजगढ़ के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को राजगढ़ क्षेत्र से बाहर खोले जाने का विरोध किया गया। वहीं मांग की गई की राजगढ़ के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को राजगढ़ क्षेत्र में ही खोला जाए। उन्होंने बताया कि बैठक में आगे की रणनीति तय करने के लिए आगामी बैठक करने के बात दोहराई।