भाजपा नेता मोहित यादव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब

Jul 5, 2023 - 21:47
 0
भाजपा नेता मोहित यादव के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब

बहरोड (अलवर, राजस्थान) भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित यादव का जन्मदिन बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य श्रीमती सुधा यादव, भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष व अलवर सांसद बाबा बालकनाथ, डॉ.किरण यादव (पूर्व जिला प्रमुख) विधायक संजय शर्मा, मंजीत चौधरी, पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना पूर्व विधायक रामहेत यादव, मामन सिंह यादव, जयराम जाटव, बनवारी लाल सिंघल, रामकिशन मेघवाल, सुखवंत सिंह, संदीप दायमा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महासिंह चौधरी (जिला महा मंत्री), जिला उपाध्यक्ष कपिल वैध, कमल यादव  जिला पार्षद रामनरेश यादव, मनोज यादव, वेदप्रकाश खबरी, पंचायत समिति सदस्य व  समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला उत्तर के भाजपा कार्यकारिणी के सभी सदस्य, बहरोड़ भाजपा के सभी मण्डल अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष  इंद्र जीत पाटा, संजय मीर, राधेश्याम बोहरा, सुनील मास्टर, सुरेश मेहता,  सहित क्षेत्र के कई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच, पंच एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मोहित यादव को शुभकामनाएं देने पहुंचे। कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में लोग आए। कार्यक्रम में आने वाले सभी भाजपा नेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड, भर्तृहरि रोड, बहरोड़ पहुँचने वालों की संख्या इतनी ज़्यादा थी कि 5 घंटे तक सड़कों पर जाम लगा रहा। बहरोड़ के प्रत्येक गाँव से भारी संख्या में महिलाएं, बड़े, बुजुर्ग, युवा मोहित यादव को बधाई देने पहुंचे। 
इस अवसर पर मोहित यादव ने बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित सभी गौशालाओं में प्रत्येक गौशाला को 21 हज़ार रूपए का अनुदान दिया, कुल एक लाख पांच हजार (105000 )! उनके द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में करीब 2900 यूनिट रक्तदान हुआ। हमेशा की तरह इस बार भी मोहित यादव के जन्मदिन पर अस्पतालों में फल वितरण सहित पौधारोपण का कायर्क्रम संपन्न किया गया।
उपस्थित बड़े बुजुर्गों ने बताया कि आज से पहले बहरोड़ में कभी किसी का जन्मदिन मनाने के लिए इतनी भारी संख्या में लोग नहीं इकट्ठे हुए थे। इस जनसैलाब से साबित हो गया कि अब कि चुनाव में मोहित को टक्कर देने वाला कोई नहीं है। इस मौके पर मीडिया के माध्यम से मोहित यादव के पिता भाजपा वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों को व्यक्तिगत तौर पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा “मोहित ख़ुश किस्मत है कि उसके जन्मदिन पर इतनी भारी संख्या में बड़े बुजुर्गो ने आशीर्वाद दिया। मैं आशा करता हूँ कि आगे भी मोहित के प्रति लोगों का ये प्यार दुलार यूँ ही बरकरार रहेगा।”

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................