एसडीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत परिगणना प्रपत्र वितरण एवं मैपिंग कार्य किया निरीक्षण
कठूमर (दिनेश लेखी) विधान सभा क्षेत्र कठूमर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत शनिवार को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर मतदाताओं को मतदाता परिगणना प्रपत्र वितरित किये गये एवं मैपिंग कार्य किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कठूमर श्याम सुन्दर चेतीवाल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार कठूमर भानुप्रताप सिंह एवं तहसीलदार लक्ष्मणगढ़ हरदयाल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की महत्ता और गंभीरता को दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र कठूमर के खेड़ली, कठूमर, टिटपुटी, मैथना, रेटा आदि गावों में बीएलओ के ईएफ वितरण कार्य, बीएलओ रजिस्टर, मैंपिंग कार्य का निरीक्षण किया एवं मतदाताओं से संपर्क कर एसआईआर के सम्बन्ध में अवगत कराया।