हथियार सहित शिकारी पकडा, नीलगाय का किया शिकार
हलैना (विष्णु मित्तल) वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से हलैना थाना क्षेत्र के गांव बेरी में एक जने को नीलगाय के शिकार के आरोप में गिरफ्तार किया है,जिसके पास से एक तोपदार बन्दुक वरामद की गई है। वन रेन्ज नदबई हॉल हलैना के रेन्जर राजेश शर्मा ने बताया कि थाना हलैना क्षेत्र के गांव बेरी निवासी एक जने सूचना दी की गांव बेरी के जंगल में एक जने ने नीलगाय का शिकार कर दिया है,सूचना प्राप्त होते उप वन संरक्षक मानस सिंह को घटना से अवगत कराते हुए टीम गठित की। टीम में गांव बेरी पहुंचकर दविश दी,जहां जंगल में एक नर नीलगाय मृतक अवस्था में मिली। टीम को देख शिकारी जंगल की ओर भागने लगा। टीम ने उसका पीछा कर पकडा। आरोपी इसी गांव निवासी प्रकाश भील पुत्र राजेन्द्र भील है। जिसे वन्यजीव अधिनियम के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया और इसके पास से एक तोपदार बन्दुक वरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही जारी है और आरोपी को 13 नवम्बर को वैर की अदालत में पेश किया जाऐगा। उन्होने बताया कि उप वन संरक्षक मानस सिंह ने वन्यजीव रक्षा,अवैध खनन व पेड कटाई की रोकथाम को जिलेभर में अभियान चला रखा है,अभियान के तहत टीम प्रभारी रेन्जर राजेश शर्मा,वनपाल रेणुबाला मीणा,महावीर सिंह,वन रक्षक आकाश शर्मा,रिंकी सावरिया,केशव सिंह,हुकुम सिंह,रमन सिंह,वर्षा फौजदार,हेमलता सिंह,धर्मयुग आदि शामिल है।