बयाना पुलिस ने दो फरार चल रहे आरोपी भाइयों को पकड़ा , पुलिस चौकी घेराव व हाथापाई मामले में थे वांछित

Nov 12, 2025 - 12:17
 0
बयाना पुलिस ने दो फरार चल रहे आरोपी भाइयों को पकड़ा , पुलिस चौकी घेराव व हाथापाई मामले में थे वांछित

बयाना (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  बयाना पुलिस की बड़ी कामयाबी। थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों चार साल पुराने पुलिस चौकी घेराव और पुलिसकर्मियों से हाथापाई के मामले में वांछित थे। दोनों भाइयों पर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से 8-8 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करौली जिले के सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव खींव का पुरा निवासी सुदेश जाट (32) और उसके छोटे भाई योजन जाट (30) के रूप में हुई है। ये दोनों वर्ष 2021 से फरार चल रहे थे।
थाना प्रभारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव कलसाड़ा में ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद एक गुट ने कलसाड़ा पुलिस चौकी का घेराव कर तत्कालीन चौकी प्रभारी महेश चंद सहित अन्य पुलिसकर्मियों से हाथापाई की थी। इस घटना को लेकर चौकी प्रभारी की ओर से राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था।
इस मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि सुदेश और योजन घटना के बाद से ही फरार थे। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर सीओ देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बयाना थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने बुधवार को दोनों भाइयों को उनके गांव से दबोच लिया। इस कार्रवाई टीम में बयाना थाना एसएचओ बाबूलाल गुर्जर, डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार, कांस्टेबल दशरथ सिंह, जितेंद्र, अभिमन्यु, हरिओम, महेश, दिनेश, देवेंद्र, सतीश, पवन कुमार और भगवान सिंह शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है