सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, आमजन को 31 हेल्मेट किए वितरित
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) कस्बे में लायंस क्लब खैरथल मंडी, लियो क्लब खैरथल मंडी, व्यापार समिति खैरथल मंडी, इंजीनियर पॉइंट्स के सयुंक्त तत्वावधान में आज हनुमान चौक पर ASP रतनलाल भार्गव एवं थानाधिकारी राकेश मीना के नेतृत्व में दुर्घटनाओ को रोकने के लिए यह अभियान आयोजित किया गया इसके तहत आम जन को 31 हेल्मेट वितरित किए गए एवं जो लोग यातायात नियम की पालना कर रहे थे उन्हे गुलाब के फूल और चाकलेट देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायॅन सर्वेश गुप्ता सचिव लायॅन सुभाष गोयल कोषाध्यक्ष लायॅन शिव खंडेलवाल, लायन सुरेश गुप्ता, लायॅन आजाद चैधरी, लायॅन विनोद वलेचा, विरेन्द्र अग्रवाल, लायॅन सीए ए ललित गुप्ता, लायॅन गणेश गुप्ता, लायॅन प्रह्लाद गुप्ता, लियो पारस मलिक, लियो नरेंद्र गुप्ता , महिला सदस्य उमा गुप्ता, हनी वलेचा, सीमा खंडेलवाल , व्यापारी संजय महावर, गोपाल गुप्ता, संदीप अग्रवाल आदि शामिल हुए।

