केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी ने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात

Nov 13, 2025 - 14:19
 0
केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी ने की मुख्यमंत्री भजनलाल  शर्मा से मुलाकात

हलैना (विष्णु मित्तल) केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी , कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री ने दिनांक 13 नवम्बर, 2025 को दिल्ली के जोधपुर हाउस में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के मूंग और मूंगफली किसानों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेंचने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञात रहे कि पिछले दिनों बीकानेर से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मिला था तथा गिरदावरी रिपोर्ट तथा मंडी मे टोकन बंटवारे में आनियमितता और पुस्तैनी भूमि के नामांतरण के सही दर्ज न होने के कारण किसानों को मंडी में अपनी फसल-उपज बेचने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया था। इन समस्याओं के कारण किसानों को अपनी मूंगफली उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य रू.7263 प्रति कुंतल के बजाए लगभग रू. 4000 से 5000 के बीच बेचना पड़ रहा है।
​मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले की समुचित जांच कराकर उचित कार्यवाही करेंगे । इसके अलावा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री ने भरतपुर में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान तथा स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर खोलने तथा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आईटीआई अपग्रेडेशन स्कीम के सुचारू क्रियान्वयन बारे में भी चर्चा की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................