कठूमर में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला और पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
कठूमर (दिनेश लेखी) राज ऋषि भर्तहरी मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर की अंतर-महाविद्यालयी वॉलीबॉल पुरुष, महिला प्रतियोगिता का बुधवार को कस्बे के रेला रोड स्थित श्रीमॉ पीजी महाविधालय के खेल मैदान पर शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक पदम सिंह डागुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कठूमर पंचायत समिति के विकास अधिकारी शिवराम मीणा उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथियों में उदय सिंह चौधरी, श्रीकांत, सोमेश्वर चौधरी, देवेद्र चौधरी, दिगम्बर सिहं, अनिल कूलवाल, बदनसिंह मास्टर, एडवोकेट ओमवीर चौधर शामिल रहे।
महाविद्यालय निदेशक एवं आयोजन सचिव हेमंत सिंह ने बताया कि बुधवार को स्थानीय महाविद्यालय में इस टूर्नामेंट में राज ऋषि भर्तहरी मत्स्य विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले तीन जिलों के राजकीय व निजी कॉलेज की टीम भाग ले रही है। जिसमें अलवर, थानागाजी, बानसूर, गोविंदगढ़, मांढण आदि स्थानो की टीम भाग ले रही है। उन्होने बताया कि 19 नबम्वर पुरुष वर्ग का हुआ एवं 20 नवम्बर को महिला वर्ग के कैंप आयोजित होंगे।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कठूमर द्वारा नियुक्त निर्णायक टीम में पीटीआई शिब्बोराम सोनी, सरदार सिहं, उपेन्द्र, रामधन मीणा मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में सतवीर पहलवान, हिम्मत पहलवान, देवेंद्र सौख, गुट्टी मेंबर, तेजी मेंबर, समुद्र डागुर, शेरसिंह जाट, दिल्लो रेला, रामू गोडवाल, महेश खेड़ामैदा, संदीप सहित सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद रहे।


