स्वर्गीय मित्र मयूर दिनेश सुरती की यादगार में गोपीनाथ जी के मंदिर में वाटर कूलर का भव्य शुभारंभ
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव झडाया नगर निवासी एवं मुंबई प्रवासी डॉक्टर मंजू नरेंद्र शर्मा ,रमेश जांगिड़ एवं राजीव जांगिड़ इंजीनियर मुंबई एवं मनोज , सतीश चाफे, अनीश नायर, विजय बोबेटे, संदेश महादिक़, प्रशांत किनी, प्रणय शिंदे, इरशाद अली, सजन चौहान, निलेश जाधव के अथक प्रयासों से उदयपुरवाटी गोपीनाथ जी के मंदिर व खंडेला अपने ननिहाल में हनुमान जी के मंदिर के पास के शामगढ़ में माताजी स्वर्गीय सावित्री बंशीधर जांगिड़ की यादगार में वाटर कूलर लगाया है l मंदिर के पुजारी प्रमोद महाराज ने पूजा अर्चना करवाई l जांगिड़ परिवार के रमेश जांगिड़ ने बुधवार को गोपीनाथ जी के मंदिर में वाटर कूलर का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया l इस दौरान बोलते हुए रमेश जांगिड़ ने कहा कि समाज सेवा के कामों में हमारे परिवार का हमेशा बहुत बड़ा योगदान रहता है l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने कहा कि पचलंगी झडाया नगर के इस जांगिड़ परिवार की तरफ से हमेशा समाज सेवा में बहुत बड़ा योगदान रहता है l इन्होंने पचरंगी में भी समाज सेवा के कई काम करवाए हैं l जांगिड़ परिवार के डॉ मंजू जांगिड़, रमेश जांगिड़ एवं राजीव जांगिड़ के सौजन्य से प्रतिवर्ष समाज सेवा में अहम योगदान किया जाता है l जांगिड़ परिवार के रमेश जांगिड़ ने वाटर कूलर के भव्य शुभारंभ के बाद उदयपुरवाटी गोपीनाथ जी के मंदिर में धोक लगाकर मन्नत मांगी l इस दौरान सुमेर सिंह राव, कालूराम माथुर, प्रमोद महाराज, बबलू माथुर, अमित शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे l