परिसीमन 2025 में तिलचिवी गांव दुबारा हलैना में शामिल
हलैना (विष्णु मित्तल)
पंचायत समिति वैर की ग्राम पंचायत हलैना से 2019 में परिसीमन के समय पृथक हुए गांव तिलचिवी 2025 परिसीमन में दोबारा जोड़ दिया गया है। जो ग्राम पंचायत जहानपुर में शामिल था । गांव तिलचिवी वर्ष 1952 से ग्राम पंचायत हलैना से जुड़ा हुआ था। इस ग्राम पंचायत में वैश्य , ब्राह्मण,जाट ,सैनी ,जाटव, कोली, दर्जी, मुस्लिम, प्रजापत, अहीर, खटीक,कल्हार आदि भर के वोट हैं। इस गांव के द्वारा जुड़ जाने से पंचायती राज का चुनाव निर्णायक होकर जाएगा।सामान्य सीट पर वैश्य, ब्राह्मण,जाट,सैनी के मध्य और ओबीसी वर्ग सीट पर जाट, सैनी के मध्य मुकाबले होंगे। वैर पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता ने बताया कि यह गांव 2019 तक कस्बे की ग्राम पंचायत में शामिल था उसको परिसीमन के तहत ग्राम पंचायत
जहानपुर में जोड़ दिया । अब यह कस्बे की ग्राम पंचायत में जोड़ा है तो हमें बड़ी खुशी है।