पंचायत समिति वैर में बने पांच नए ग्राम पंचायत मुख्यालय
हलैना ( विष्णु मित्तल)
पंचायत समिति वैर में परिसीमन 2025 होने के बाद ग्राम पंचायत की संख्या 30 हो गई है। 2019 में भी परिसीमन हुआ था ,तब 3 ग्राम पंचायत नई बनी थी।2019 से पहले 46 ग्राम पंचायत थी,तब पंचायतसमिति वैर को विभाजित कर भुसावर को पंचायत समिति का दर्जा दिया। 2019 नई ग्राम पंचायत रायपुर, खेडली गुर्जर, रहीमगढ़ बनी। परिसीमन 2025 में नई ग्राम पंचायत बाई, जहाज, रमासपुर, ऊनापुर व हथौड़ी बनी है। ग्राम पंचायत बाई में गांव बाई रामनगर और बेरी,ग्राम पंचायत रमासपुर में गांवरमासपुर,खरबेरा जटवलाई ,लालपुर ,मुहारी, ग्राम पंचायत जहाज में गांव जहाज और करावली , ग्राम पंचायत ऊनापुर में ऊनापुर,भोलापुरा चक्र बांसी, नया बरखेड़ा, ग्राम पंचायत हथौड़ी में हथौड़ी और सीता को शामिल किया गया है।

