कोटकासिम के नए थाना अधिकारी का संत भास्कर भारद्वाज के सानिध्य में भव्य स्वागत

विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी व भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित

Nov 22, 2025 - 16:34
 0
कोटकासिम के नए थाना अधिकारी का संत भास्कर भारद्वाज के सानिध्य में भव्य स्वागत

कोटकासिम (खैरथल-तिजारा) जयबीर सिंह 

 पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम में नए थाना अधिकारी जसवंत यादव का आध्यात्मिक गुरु संत भास्कर भारद्वाज के पावन सानिध्य में भव्य स्वागत किया गया। गुरुदेव ने पुष्प गुलदस्ता, पटका और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर थाना अधिकारी जसवंत यादव ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि “निर्दोष को न्याय मिलेगा और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखते हुए समाज में बेहतरीन कार्य किया जाएगा।”

कार्यक्रम में पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु संत भास्कर भारद्वाज, विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सोलू शर्मा, संजय शर्मा और पूर्व एमपीएस राजेंद्र नागा सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................