उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की हुई सीएचसी से शुरुआत
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
23 नवंबर रविवार को उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रुपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रातः 8:00 बजे सीएचसी लक्ष्मणगढ़ कस्बे से की गई। इस अभियान में जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। खंड मुख चिकित्सा अधिकारी डॉ रूपेंद्र शर्मा ने इस मौके पर सभी माता-पिता से गुजारिश की, अपने छोटे बच्चों को जरूर नजदीकी बूथ पर ले जाएं और उन्हें पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलाएं।
एक दिन की मेहनत जीवन भर की सुरक्षा
नर्सिंग ऑफिसर आरिफ खान ने कहा कि पोलियो एक खतरनाक और तेजी से फैलने वाला वायरस है।बस दो बूंद दवा बच्चे को जीवन भर के लिए लकवा होने से बचा सकती है। इसलिए कोई भी बच्चा इस अभियान से छूटना नहीं चाहिए। सभी नागरिकों से अपील की अपने 0-5 साल तक के बच्चो को अपने नजदीक आंगनवाड़ी सेंटर, पीएचसी ,सीएचसी और मोबिलाइजर टीम द्वारा पल्स पोलियो की दवायें पिलाकर अभियान को सफल बनवाये।