सड़क पर कहर ,डिवाइडर तोड़कर आई थार ने श्रद्धालुओं की इको को मारी टक्कर — 2 की मौत, 8 घायल, एक जयपुर रैफर

Nov 23, 2025 - 17:42
 0
सड़क पर कहर ,डिवाइडर तोड़कर आई थार ने श्रद्धालुओं की इको को मारी टक्कर — 2 की मौत, 8 घायल, एक जयपुर रैफर

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
मथुरा बाइपास स्थित गोलपुरा मोड़ के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दूदू से लौट रहे श्रद्धालुओं की इको कार को सामने से डिवाइडर तोड़कर आई तेज रफ्तार थार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से एक को डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार गाड़ी अखड्ड की ओर से तेज रफ्तार में डिवाइडर तोड़कर सीधे इको कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार श्रद्धालु अंदर फंस गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का आक्रोश
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि थार चालक नशे की हालत में था और ओवरस्पीड में वाहन चला रहा था। गुस्साए ग्रामीणों ने जहां घायलों को बाहर निकालने में मदद की, वहीं भड़के लोगों ने चालक की पिटाई भी कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थार में सवार चारों युवकों को डिटेन कर लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
घायलों को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इको कार चालक 25 वर्षीय नरेंद्र और महिला श्रद्धालु नीतू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जयपुर रैफर किया गया है। सेवर थानाधिकारी सतीशचंद शर्मा के अनुसार, सभी घायलों का उपचार आरबीएम में जारी है और थार चालक सहित अन्य सवारों से पूछताछ की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................