रोहट में कंसारा महासभा, राजस्थान की बैठक आयोजित, समाज के विकास के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर चर्चा

Nov 24, 2025 - 15:34
 0
रोहट में कंसारा महासभा, राजस्थान की बैठक आयोजित, समाज के विकास के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर चर्चा

पाली (राकेश कुमार लखारा)  रोहट: कस्बे के जालोर रोड पर स्थित कीर्ति पैलेस परिसर में कंसारा समाज महासभा राजस्थान व सम्बंधित क्षेत्र के सानिध्य में कंसारा समाज महासभा के अध्यक्ष नारायणलाल कंसारा आमेट की अध्यक्षता व महासभा के सचिव रमेशकुमार कंसारा देवगढ तथा संगठन सचिव दिनेशचन्द्र कंसारा देवगढ की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों के आगमन पर तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया इसके बाद बैठक का मंत्रोच्चार के साथ शुभारम्भ किया गया बैठक के दौरान समाज में विभिन्न जगहों पर दिवंगत हुए लोगों को दो मिनट की मौन प्रार्थना सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
- समाज उत्थान के लिए एकजुटता का संदेश
बैठक के दौरान अध्यक्ष व सचिव ने अपने उद्बोधन में समाज के विकास में सभी का सहयोग अपेक्षित बताते हुए वर्तमान में समाज के विकास में आ रही समस्याओं का समय रहते समाधान करना जरूरी बताया साथ ही समाज के विकास की दिशा तय करने में विभिन्न क्षेत्र में समितियों के गठन पर विचार रखे। दिनेशकुमार कंसारा रोहट सहित अन्य वक्ताओं ने भी समाज के विकास की दिशा में महासभा द्वारा किये जा रहे प्रयासों व प्रतावित कार्यों पर सहमति व्यक्त करते संगठन के मजबूती के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
 - पदाधिकारियों ने रखी कार्ययोजना
बैठक के दौरान महासभा अध्यक्ष व सचिव द्वारा समाज सुधार एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए 
स्थानीय स्तर पर संगठन की मजबूती को अहम बताते हुए बिना संगठन के समाज विकास की परिकल्पना को निराधार बताते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए संगठित होकर कार्य करने का आव्हान किया। 
बैठक के दौरान न्याति निहारिका प्रकाशन में
31 दिसंबर 2025 तक प्राप्त प्रविष्टियों को ही न्याति निहारिका में सम्मिलित किये जाने तथा 1 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक न्याति निहारिका प्रकाशन का कार्य संपूर्ण करने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके लिए छः सदस्यी समिति का गठन किया गया।
दूसरा सामूहिक विवाह हेतु प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें1 जनवरी 2026 से 31 जुलाई 2026 तक सामूहिक विवाह योग्य जोड़ों के पंजीयन करने तथा नवंबर-दिसंबर में उचित तिथि पर सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया तथा पांच सदस्य समिति का निर्माण भी किया गया।
कार्यकारिणी विस्तार को आगामी दिनों में पूर्ण करने का प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान दिसम्बर में बिलाडा में आयोजित हो रही कंसारा समाज महासभा के क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां पर भी चर्चा की गई। 
इस अवसर पर कंसारा समाज महासभा के अध्यक्ष नारायणलाल आमेट, सचिव रमेशकुमार देवगढ, संगठन सचिव दिनेशचन्द्र देवगढ, जोधपुर से निवर्तमान अध्यक्ष नन्दकिशोर कंसारा, रमेश कुमार, रामेश्वरलाल, आनन्द प्रकाश, देवेन्द्र कुमार, जगदीशचन्द्र देवगढ, जालोर से चौथमल व देवेन्द्र कुमार, भीनमाल से परसराम व कृष्णकुमार, चम्पालाल रोहट, गोविन्दगढ से नटवरलाल व शिवप्रसाद, कमलकिशोर मेडता, बिलाडा से धर्मेंद्र कुमार व हेमंत कुमार, पाली से लक्ष्मीनारायण व रमेश कुमार, दिनेशकुमार कंसारा रोहट सहित पदाधिकारियों व सदस्यों की मौजूदगी रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है