श्रीश्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की 67 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) लघु काशी के नाम से विख्यात एवं श्रीश्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की तपोस्थली कस्बा वैर में श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की 67 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य पंडित हरिशंकर शुक्ल महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ होने से पूर्व बैंड बाजों के साथ कस्वा के विभिन्न मांगों श्रीश्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की कुटिया, श्री सीताराम जी महाराज मन्दिर, श्री गोपाल जी महाराज मन्दिर, पुराना बाजार, चांदनी चौक, लाल चौक ,जैन मंदिर, बयाना दरवाजा,विचपुरी पट्टी,नयाबस स्टैंड,किला रोड होती हुई पुनः श्रीश्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज मन्दिर प्रांगण पहुंची।
शोभा यात्रा में रंग बिरंगे परिधानों में महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर नाचते गाते हुए चल रही थी। मन्दिर ट्रस्टी ठाकुर दिलीप सिंह ( बन्टी) ओमप्रकाश दत्तात्रेय ने मैन बाजार में आचार्य पंडित हरिशंकर शुक्ल का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। बैंड बाजों की स्वर लहरियों से कस्वा का वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी में केदारनाथ शर्मा, पुरुषोत्तम नगायच, कल्ला शर्मा, दीनदयाल शर्मा, चन्द्रशेखर बंसल, आदि लोग शामिल थे।