विभिन्न विभागों द्वारा शनिवार को ग्रेप के उल्लंघन पर कार्रवाई कर 132800 का लगाया जुर्माना

Nov 29, 2025 - 16:16
 0
विभिन्न विभागों द्वारा शनिवार को ग्रेप के उल्लंघन पर कार्रवाई कर 132800 का लगाया जुर्माना

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
         भिवाड़ी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, नगर परिषद, बीड़ा, रीको, आरएसपीसीबी, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से व्यापक कार्रवाई की। विभिन्न विभागों द्वारा किए गए निरीक्षणों, चालानों और दंडात्मक कार्यवाहियों के माध्यम से शनिवार को 132800 का जुर्माना लगाया गया तथा ग्रेप की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       विभागों द्वारा सी एंड डी गतिविधियाँ (निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियाँ) कि साइट्स पर कुल 116 निरीक्षण किए गए, जिनमें 25 उल्लंघन पाए गए। कार्रवाई के दौरान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नगर परिषद और रीको द्वारा कुल 23 चालान जारी किए गए तथा 130800 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 
        नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा अवैध डंपिंग रोकने के लिए 2 निरीक्षण किए गए और 2 चालान जारी कर 1500 रुपये का दंड वसूला गया। इसके अतिरिक्त,नगर परिषद द्वारा कचरा जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 2 निरीक्षण किए गए। इस दौरान 1 चालान जारी किए गए और 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।  परिवहन विभाग द्वारा 17 वाहनों पर प्रदूषण फैलाने के चलते चालान की कार्रवाई की गई।
        आरएसपीसीबी द्वारा 119 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 3 में उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही की गई। मानकों का पालन न करने वाले 6 डीजी सेट को सील किया गया। 
       सड़क धूल कम करने के लिए रिको, बीड़ा, नगर परिषद, हाउसिंग बोर्ड विभागों द्वारा 23 टैंकर एवं वॉटर स्प्रिंकलर तैनात किए गए। इसके साथ ही 4 MRSM मशीनें तैनात की गईं तथा कुल 66.5 किलोमीटर सड़क मार्ग का सफाई कार्य किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................