विद्यार्थियों को दी 21 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी

Dec 9, 2025 - 14:03
 0
विद्यार्थियों को दी 21 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी

डीग (कमलेश जैन) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार  एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश हेमराज गौड़ एवं जिला सचिव मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट रेनू शकीत के निर्देशन में मंगलवार को  सचल विधिक मोबाइल वैन द्वारा डीग क्षेत्र की ग्राम पंचायत निगोही,बंधा चौथ एवं गांव बंधा खालसा में निशुल्क विधिक सहायता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए विद्यालयों में विधिक शिविरो का आयोजन किया गया।जिनमें पैनल अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा द्धारा उपस्थित विद्यार्थियों को 21 दिसंबर को आयोजित होने वाली चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक संबंधित मामलों क्लेम संबंधित मामलों प्रिं लिटिगेशन संबंधित मामलों पारिवारिक मामलों लघु प्रकृति के आपराधिक मामलों का निस्तारण पारस्परिक सहमति एवं समझाइस के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को निशुल्क विधिक सहायता एवं पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अध्यापक गण  एवं छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................