एसआईआर में 10 लाख 60 हजार 6 मतदाताओं का मेपिंग कार्य पूरा हुआ- जिला निर्वाचन अधिकारी

Dec 17, 2025 - 11:18
Dec 17, 2025 - 11:19
 0
एसआईआर में 10 लाख 60 हजार 6 मतदाताओं का मेपिंग कार्य पूरा हुआ- जिला निर्वाचन अधिकारी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के सन्दर्भ में प्रारूप प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया था। जिसके अन्तर्गत 4 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2025 तक गणना चरण के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया गया है। उन्होंने बताया कि गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1133881 थी, जिनको गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले में गणना चरण के दौरान कुल 1060006 मतदाताओं द्वारा अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा करवा दिए गए हैं, जिनका नाम 16 दिसम्बर 2025 को जारी प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गणना चरण के दौरान 6 से 8 दिसम्बर तक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलओ द्वारा राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें बूथ क्षेत्र में अप्राप्त गणना प्रपत्रों की सूची कारण सहित बीएलओ द्वारा बीएलए को उपलब्ध कराई गई। जिससे वे इस सूची का अवलोकन कर गणना प्रपत्रों की अप्राप्ति का कारण जान सकें तथा इस संबंध में यदि आवश्यक हो तो, सुधारात्मक कार्यवाही कर सकें। उन्होंने बताया कि बैठकों का कार्यवाही विवरण तथा अप्राप्त गणना प्रपत्रों की सूची मय कारण जिले की वेबसाइट bharatpur.rajasthan.gov.in  पर भी उपलब्ध कराई गई है।
जिले में 73875 मतदादाओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त-
उन्होंने बताया कि गणना चरण के दौरान कुल 73875 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे, जिनकी सूची मुख्य निर्वाचन अधीकारी, राजस्थान की वेबसाईट www.election.rajasthan.gov.in  एवं जिले की वेबसाइट bharatpur.rajasthan.gov.in  पर Accessible format में उपलब्ध है। उपरोक्त अप्राप्त गणना प्रपत्रों में मृत 16832, स्थायी रूप से स्थानान्तरित 42597, अनुपस्थित 9853 मतदाता सूची में एकाधिक स्थान पर पंजीकृत 4338 तथा अन्य 255 हैं। उन्होंने बताया कि यह सूची मतदान केन्द्र, ग्राम पंचायत मुख्यालय, नगरीय निकाय कार्यालय में भी चस्पा की गई, ताकि यह आमजन अवलोकन कर सके। 
नये नाम जुडवाने 10492 फार्म प्राप्त हुए-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10492 फॉर्म-6 ऑफलाइन बीएलओ को घर-घर सर्वे के दौरान प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कुल 5584 मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म 6 ऑनलाइन कर दिये गये है, जिनका नाम विहित प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फॉर्म 6 प्राप्त किए जाने का कार्य इस अवधि में भी सतत रूप से जारी रहेगा, आमजन अपना फॉर्म 6 ऑनलाइन वोटर हैल्पलाइन एप अथवा वोटर सर्विस पोर्टल से भी भर सकते हैं अथवा बीएलओ को भी फॉर्म 6 मय घोषणा पत्र भरकर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति 1 अप्रैल 2026, 1 जुलाई 2026 अथवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 एवं निर्धारित घोषणा पत्र भरकर अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिले में 195 नवीन मतदान केन्द्र गठित-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में मतदाताओं की सुविधा हेतु 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का भी पुर्नगठन किया गया। पूर्व में जिले में 1056 मतदान केन्द्र थे, जिनका पुनर्गठन कर 195 नवीन मतदान केन्द्र सृजित हुए हैं। वर्तमान में जिले में 1251 मतदान केन्द्र हो गये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में विधानसभा क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाताओं वाला कोई भी मतदान केंद्र शेष नहीं है।
15 जनवरी तक लिए जायेंगे दावे-आपत्तियां-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के अंतर्गत 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये जाएंगे। इस अवधि में प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं के संबंध में अथवा अन्यथा भी मतदाता सूची के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11बी में तैयार की जावेगी और ऐसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की जावेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपतियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से भी साझा करेंगे।
उन्होंने बताया कि आरओ के निर्णय के विरूद्ध 15 दिवस में प्रथम अपील अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट को की जा सकती है तथा इस अपील के निर्णय से असंतुष्ट होने की स्थिति में प्रथम अपील अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध द्वितीय अपील अगले 30 दिवस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान को की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 14 फरवरी 2025 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
बैठक में प्रारूप मतदाता सूची की दो प्रतियाँ (एक हार्ड एवं एक सॉफ्ट कॉपी) मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी उपलब्ध करवा दी गई है। उन्हें प्रारूप मतदाता सूची पर दावे आपत्तियों तथा नव मतदाता पंजीकरण हेतु फॉर्म 6 मय घोषणा पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि घोषणा पत्र द्वारा आवेदक स्वयं अथवा उनके माता पिता के नाम की गत गहन पुनरीक्षण से मैपिंग की जाती है।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी भारती गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, बसपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, कांग्रेस जिला सचिव योगेश सिंघल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री भगवानदास शर्मा, आप के जीतेन्द्र अग्रवाल, रालोपा के शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, कांग्रेस शहर अध्यक्ष दयाचन्द्र पचौरी, भाजपा के बीएलए मुकेश सिंघल, आप के बीएलए यदुवीर सिंह, रालोपा के बीएलए संजय चौधरी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है