खैरथलः प्रदर्शनी का शुभारंभ, विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

Dec 17, 2025 - 11:20
 0
खैरथलः प्रदर्शनी का शुभारंभ, विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

खैरथल  (हीरालाल भूरानी ) राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 'नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान' थीम के तहत 10 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज मंगलवार को जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक में जिले में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का संकलन प्रस्तुत किया गया है। जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला और पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारियो की उपस्थिति में किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों, योजनाओं एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर शुक्ला का कहना था कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की गई है, जिससे कि सभी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनकी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है