जर्जर रास्ते-जलभराव से ग्रामीण परेशान: प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप, मतदान बहिष्कार की चेतावनी

Jan 21, 2026 - 14:37
 0
जर्जर रास्ते-जलभराव से ग्रामीण परेशान: प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप, मतदान बहिष्कार की चेतावनी

लखनपुर में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरोग्यधाम वाले सार्वजनिक रास्ते की मरम्मत करवाने और जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की है। इसे लेकर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के तत्वावधान में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि, कई बार आयोजित ग्रामीण शिविरों मे ग्राम पंचायत व प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ना ही रास्ते के मरम्मत का कार्य हुआ और ना ही गंदे जलभराव की निकासी के लिए नालियों का निर्माण हुआ। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के तत्वावधान में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के तत्वावधान में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

महेश लखनपुर ने बताया कि, ये जर्जर रास्ता स्वास्थ्य केंद्र के लिए जाता है। मरीजों को गंदे पानी में होकर स्वास्थ्य केंद्र जाना पडता है। ग्रामीणों ने रोष व्याप्त कर पंचायती राज चुनाव मे मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी।

इस अवसर पर लालसिंह, प्रकाश सिंह, जयराम सिंह, परसराम पंडित, विष्णु बधेल, योगेंद्र सिंह कल्ला, विक्रम पहलवान, मौहरसिंह, सुरेंद्र बधेल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................