शिव महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

Dec 22, 2025 - 01:42
 0
शिव महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

सकट. (अलवर) जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम वीर हनुमान मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर 26 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने के लिए रविवार को रामेश्वर धाम मंदिर में महंत रमाकांत जैमन की अध्यक्षता में ट्रस्ट पदाधिकारीयों की बैठक आयोजित हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष निरंजन बड़ाया ने बताया कि गत वर्ष रामेश्वर चार धाम वीर हनुमान मंदिर में जय हनुमान जन उपयोगी सेवा संस्थान के द्वारा चार धाम राम एवं श्याम मंदिर का निर्माण (डुप्लेक्स डिज़ाइन में) करवा गया था।  ऐसे भव्य मंदिर उज्जैन व वृंदावन में बने हुए हैं इन मंदिरो के बाद राजस्थान में ये पहला मंदिर है। सेवक उमाशंकर मेहरवाल ने बताया कि मंदिर के पाटोउत्सव के मौके पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रात 9 बजे कस्बे की आसन की डुगरी पर स्थित ख़ाक नाथ महाराज मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। वही इसी दिन से ही मंदिर में शिव महापुराण कथा एवं सामुहिक रुद्राभिषेक व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष निरंजन बड़ाया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश मामोडिया, कोषाध्यक्ष जगदीश तांबी, मुख्य व्यवस्थापक हरिमोहन शाहारा, मैनेजिंग ट्रस्टी राधा मोहन जसोरिया, मुख्य यजमान गिरिराज मानक बोहरा, सह मंत्री कमल शेट्टी, बाबू लाल चौबे, रतन प्रजापत, शिवप्रसाद, देवकरण चौधरी, रामकेश मीणा, राजेंद्र झालानी, बनवारी लाल सैनी, अशोकसैनी, कालूराम प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है