मकराना में बीएलए -2 कार्यशाला आयोजित, द्वितीय फेज की दी गई जानकारी

Dec 22, 2025 - 01:43
 0
मकराना में बीएलए -2 कार्यशाला आयोजित, द्वितीय फेज की दी गई जानकारी


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के तहत रविवार को अजय इंजीनियर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मकराना विधानसभा क्षेत्र की बीएलए -2 कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का नेतृत्व भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर एवं पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने किया। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण के द्वितीय चरण (सेकेंड फेज) से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं, जिम्मेदारियों एवं सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता सूची की शुद्धता से जुड़ी है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में जुड़ना और अपात्र नामों का हटना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बीएलए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने, त्रुटि सुधार तथा नाम विलोपन के कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी से करें।
पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। द्वितीय फेज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी बीएलए अपने-अपने बूथ पर सूची का गहन निरीक्षण कर वास्तविक मतदाताओं के हित में कार्य करें।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरधर पलोड ने कहा कि बीएलए की भूमिका केवल सूची तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को जागरूक कर उन्हें मतदान प्रक्रिया से जोड़ना भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने द्वितीय फेज में उपयोग होने वाले विभिन्न फार्मों एवं उनकी समय-सीमा की जानकारी भी साझा की।
बोरावड़ मंडल अध्यक्ष राजेश डारा ने मंडल स्तर पर बेहतर समन्वय से कार्य करने की बात कही, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। बुडसु मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने युवा मतदाताओं को जोड़ने को प्राथमिकता बताया। गच्छीपुरा मंडल अध्यक्ष रमेश सारडा ने बूथ स्तर पर नियमित बैठकों के माध्यम से सूची की त्रुटियों को शीघ्र सुधारने की बात कही। पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल तोषनीवाल ने मतदाता सूची पुनिरीक्षण को संगठनात्मक अभियान मानते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कल्पना जैन ने महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं त्रुटि सुधार में महिला मोर्चा की सक्रिय भूमिका की बात कही। महिला मोर्चा की कांता भंडारी एवं विजया बाफना ने घर-घर संपर्क कर महिला मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी बीएलए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के द्वितीय फेज को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत हो सकें। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है