केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर तीसरे दिन राजगढ़ पूरी तरह से बंद रहा, मेडिकल स्टोर- सब्जी मंडी सहित अन्य आवश्यक सेवाएं भी रही बंद

Dec 26, 2025 - 12:58
 0
केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर तीसरे दिन राजगढ़ पूरी तरह से बंद रहा, मेडिकल स्टोर- सब्जी मंडी सहित अन्य आवश्यक सेवाएं भी रही बंद

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले राजगढ़ के लिए स्वीकृत हुए केंद्रीय विधालय को बाहर खोले जाने के विरोध में तीसरे दिन भी राजगढ़ कस्बा के सम्पूर्ण बाजार शान्तिपूर्ण पूर्णतया बंद रहे। इसके अलावा मेडिकल स्टोर व सब्जी मंडी भी पूर्णतया बंद रही। वही महारैली निकाली गई। केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में खोले जाने की मांग तेजी से जोर पकड़ती जा रही है।सुबह करीब 9 बजे से ही व्यापारी,सामाजिक संगठन के लोग पण्डित भवानी सहाय चौक पर एकत्रित होने लग गए। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गये।

राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले कस्बे के  व्यापारी,आमजन बड़ी संख्या में पंडित भवानी सहाय चौक से नारेबाजी करते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग से महारैली के रूप में रवाना हुई। वही इस दौरान मंच के मुकेश जैमन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी आवाज राजस्थान सरकार तक पहुँच चुकी है। यह आंदोलन हमारे अधिकारो की लड़ाई है। सभी शांति से आंदोलन में भाग ले। 50 साल से राजगढ़ में कोई बड़ी योजना नहीं आई। जो आई थी। वो कब हमसे छीन ली गई। उसका हमें एहसास तक नही होने दिया गया। जिला प्रशासन सोया हुआ है। आप अपनी एकता का बनाये रखिये। इसके महारैली के रूप में गोल सर्किल, सराय बाजार होते हुए तहसील परिसर में पहुंची। जहां जमकर नारेबाजी की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................